यहां गल्ला तोड़ नगदी लेकर हुए फरार बाप-बेटी,… पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बैलपड़ाव में दुकान का गल्ला तोड़कर फरार हुए पिता-पुत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी गई रकम में से 80 हजार बरामद कर लिए गए हैं। दोनों कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, वादी विजेन्द्र सिंह बोरा पुत्र उमेद सिंह निवासी बैलपडाव कालाढूंगी नैनीताल द्वारा दिनांक 14-11-23 के दिन में समय 13.00 बजे ।दुकान के गल्ले से अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले का लॉक तोडकर 01 लाख 10 हजार रूपये चोरी किये जाने के सम्बन्ध में थाने में मु0अ0 संख्या 179/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री बलजीत सिंह भाकुनी को मामले के शीघ्र खुलासे एवं बरामदगी हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देश किया गया। थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मोदी की ‘इंधन बचाओ’ अपील पर सांसद अजय भट्ट ने की रोडवेज बस से दिल्ली यात्रा


गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ व CCTV का अवलोकन किया गया तो वादी के गल्ले का लॉक तोडते हुये एक लडकी जिसने स्कार्प से अपना मुँह ढका हुआ था तथा घटना के बाद हेलमेट पहने व्यक्ति के साथ बिना नम्बर की TVS स्पोर्टस मोटर साइकिल पर बैठकर जाते हुये दिखायी दी।
मामले में उ0नि0 अनीश अहमद चौकी प्रभारी बैलपड़ाव द्वारा पुलिस टीम के साथ बन्नाखेडा, बाजपुर, दोराहा, काशीपुर व जसपुर क्षेत्र के करीब 70 CCTV कैमरों को खंगालने, काफी प्रयास व सुरागरसी पतारसी के आधार पर अभियुक्तगणों को
आज दिनांक 19.11.2023 को प्रातः 09:40 बजे बैतखेडी मोड आईआरबी रोड बैलपडाव से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की धनराशि व अन्य सामग्री बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें -  जन्म से ही नहीं है हाथ, पैरों से करती हैं Sheetal Devi तीरंदाजी


पूछताछ पर अभियुक्तगण पेशेवर चोर हैं जो गैंग बनाकर चोरी करते हैं। दोनों आपस में पिता व बेटी हैं, जिनके द्वारा जनपद उ0सि0नगर व उ0प्र0 के अलग-अलग इलाको में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। जो पुनः चोरी की वारदात को अंजाम देने हेतु बैलपड़ाव की ओर आ रहे थे लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
उपरोक्त के आपराधिक इतिहास एकत्रित किया जा रहा है तथा अन्य जनपदों को सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  इस महीने टिहरी आ सकते हैं PM Modi!, झील किनारे होगी बड़ी जनसभा


गिरफ्तारी-
1- योगेन्द्र सिंह चौधरी उम्र- 52 वर्ष पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम किर्तो नांगल, थाना कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता संजय त्यागी के मकान में किराये पर निकट मनोकामना मन्दिर वैशाली कालोनी जसपुर उधमसिंह नगर।
2- लक्ष्मी उम्र- 18 वर्ष पुत्री योगेन्द्र सिंह चौधरी निवासी उपरोक्त।

बरामदगी-

1- चोरी किये गए 80 हजार रूपये नगद,
2- एक अदद पेचकस
3- घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की TVS स्पोर्टस मोटर साइकिल

गिरफ्तारी टीम-

1- उ0नि0 अनीश अहमद चौकी प्रभारी बैलपडाव
2- हे0का0 लेखराज कम्बोज
3- कानि0 अमरेन्द्र कुमार
4- कानि0 रविन्द्र सिंह
5- कानि0 राजा गौतम
6- कानि0 अशोक कुमार
7- म0कानि0 हेमलता बनकोटी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999