बाइक और स्कूटी में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां लालडांठ इलाके में बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जाता है कि वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें -  रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की आ रही है अपडेट,


जहां देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने गोवंश पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999