कार बनी आग का गोला, शादी में जा रहा था परिवार।।

खबर शेयर करें -

ऑल्टो कार में अचानक आग लगने से हड़कंप बच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फ़ायर स्टेशन रुड़की की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब मुश्किल आग पर काबू पाया इस घटना से क्षेत्र में आवाजाही ठप्प रही ।।
गुरुवार को आग की सूचना पर पुलिस द्वारा रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, निकट Pacific Hotel, थाना मंगलौर पर पहुंचकर कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।


अग्निशमन टीम की तत्परता से वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 120 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत


आग से कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन तथा वाहन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई।

कार स्वामी संजय पुत्र इलम सिंह, निवासी रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उ0प्र0), अपनी कार संख्या UP/11/B/4265 (मॉडल वर्ष 2008) से मंगलौर से रुड़की शादी समारोह में जा रहे थे। वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गए। थोड़ी ही देर में वाहन ने आग पकड़ ली।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर(लालकुआं) मुंबई के लिए चली नई ट्रेन.CM धामी ने दिखाई झंडी. पढ़ें क्या बोले CM धामी।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999