उत्तराखंड -आइटीबीपी में तैनात कमांडर रतन सिंह सोनाल और उनकी टीम ने दुनिया की चौथी उचाई वाले पर्वत पर तिरंगा लहराया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि पिथौरागढ़ के सीमांत धारचूला के दारमा घाटी के ग्राम सोन दुग्तु निवासी आईटीबीपी में तैनात कमांडेंट रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में केंद्रीय शस्त्र पुलिस फोर्स की कुल तीन सदस्यों की टीम ने 23 मई को दुनिया की चौथी ऊँचाई वाले ल्होत्से पर्वत (8516 मीटर) में सफलता पूर्वक तिरंगा फहराया है। उनकी इस कामयाबी पर सीमांत के खुशी की लहर है। वही रं कल्याण संस्था और दारमा दीलिंग सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ ही अन्य लोगो ने शुभकामनाएं दी।पर्वतारोही रतन सिंह सोनाल ने बताया कि उनकी टीम को 12 अप्रैल को दिल्ली में फ्लैग ऑफ किया गया था । 28 अप्रैल को बेस कैंप में पहुँचे और उसके बाद अभियान की तैयारी की गई। 2 मई को इसी बीच लबुचे ईस्ट पिक माउंट जिसकी ऊँचाई 6119 मीटर है उसका का सफल आरोहण किया। रत्न सिंह सोनाल ने जानकारी दी कि मौसम साफ होने पर उनकी दूसरी आईटीबीपी की 8 सदस्यों की टीम माउंट एवरेस्ट फतह करने को जाएगी।

बता दें कि कमाडेंट रतन सिंह सोनाल वर्ष 2012 में माउंट एवरेस्ट (8848.86) मीटर चीन साइड, 2017 में माउंट धौलागिरी के अलावा माउंट संतोपथ, माउंट सासर, कांगड़ी सहित कई अन्य चोटियों का सफलतापूर्वक आरोहण कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  घास काटने गयी महिला पर बाघ ने किया हमला,हुई मौत

पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल और शीतल ने रतश सिंह सोनाल की टीम को बधाई दी । उनकी दूसरी टीम को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं भी दी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999