विकसित संकल्प यात्रा से हर गांव न्याय पंचायत तक पहुंच रही है जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी: कैड़ा

खबर शेयर करें -

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा विकास खंड परिसर में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरे करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उन लोगों तक सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और लाभों को पहुंचाना है जो पीछे रह गए हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक मुख्यालय में बहुउदेशिय शिविर लगाया गया!ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि विकसित संकल्प यात्रा प्रत्येक गांव न्याय पंचायत स्तर तक पहुंच चुकी है । उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गाँव के अंतिम पायदान पर खडी जनता तक पहुंचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नीम करौली बाबा जी के दर्शन में भारी संख्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बहुउद्देशिय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 से अधिक लोगों के दिव्याग प्रमाण पत्र बनाये गए, 2 दर्जन से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाये गए, व विभिन्न विभागो द्वारा सैकड़ो लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिया जा गया। विधायक कैड़ा ने कृषि, उद्यान,मंडी परिषद,पशुपालन इफको ,स्वास्थ्य, बैंक ऑफ़ बडोदा, आयुष्मान,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,, जिला उद्योग, सहकारी समिति किसान सेवा केंद्र, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, खाद्य आपूर्ति विभिन्न स्वयं सहायता समूह विभाग के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जनता को जानकारियां दी।

यह भी पढ़ें -  आवारा कुत्तों का आतंक, नौजवान का शरीर नोच खाया; तड़प-तड़पकर हो गई दर्दनाक मौत

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनायेंगे,जिसकी शपथ ली,विधायक ने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजनमानस तक पहुचाया जा रहा है। ओखलकांडा के ब्लॉक मुख्यालय में संकल्प यात्रा के तहत हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों की खून की जांच, शुगर, बीपी की जांच व निशुल्क दवा वितरण की गई। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जनता तक पहुंचाया गया विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन गया है।

यह भी पढ़ें -  धरने के 47 दिन बारिश के बावजूद धरना सुचारु रुप से चालू रहा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, प्रदीप मटियानी, रवि गोस्वामी, डीकर मेवाड़ी, दीपक बर्गली, राम सिंह मछकोलिया, तनवीर असगर ,बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य,पंचायत राज, पशु पालन, समाज कल्याण के अधिकारी,सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

Advertisement