आईएएस सविन बंसल का सपना इन्होंने किया पूरा

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा।यहां के अनाथालय में साल 2016 में रह रही किशोरियों के लिए जो सपना देखा था। वह अब पूरा हो रहा। उनकी पढ़ाई के साथ ही उनका विवाह कराया जा रहा है। बीते दिवस चितई मंदिर में अनाथ उर्मिला का विवाह संपन्न हुआ। उर्मिला का कन्यादान प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा के डॉ. अजीत तिवारी ने सपत्नीक किया।

यह भी पढ़ें -  चोरों ने अब रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर को बनाया अपना निशाना

आईएएस सविन बंसल ने अल्मोड़ा का जिलाधिकारी रहते हुए अनाथालय की किशोरियों को पढ़ाई के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में दाखिला करवाया था। यहां से उर्मिला ने स्नातक फिर B.ed किया। उर्मिला के विवाह में काफी लोगों ने सहयोग किया। सोशल मीडिया में भी लोग इस नेक काम की काफी सराहना कर रहे हैं। अभी भी देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में 6 किशोरियां पढ़ाई कर रही हैं। जिस लड़के से उर्मिला की शादी हुई वह अल्मोड़ा का रहने वाला है। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। बताया जाता है कि शासन से इस विवाह के लिए कोई मदद नहीं की गई। लोगों से आपस में चंदा एकत्र कर विवाह कराया गया। दिवस पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999