बड़ी बहन ने छोटी बहन को बना लिया सौतन, पति से करा दिया छोटी बहन की शादी

खबर शेयर करें -

जीजा साली के कहानी आपने कोई सुने होंगे लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है मामला उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी की चर्चा होने की वजह भी है, क्योंकि जीजा ने साली से शादी रचाई है. इतना ही नहीं जीजा-साली की इस शादी में पहली पत्नी यानी बड़ी बहन भी खुशी खुशी शामिल हुई. दोनों के पारिवारिक सदस्य भी इस शादी से बेहद खुश हैं. समाज में भले ही बड़ी बहन की सौतन उसकी छोटी बहन बन गई हो, लेकिन दोनों बहनों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है.

तीनों राजी-खुशी घर चले गए. अब जीजा के साथ हुई साली की यह शादी सुर्खियों में है.जिले के शंकरगढ़ इलाके का यह मामला है. यहां रहने वाला राजकुमार मजदूरी करता है. उसकी शादी रूमी से हुई थी. रूमी अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती थी और वह उससे दूर नहीं रह सकती थी. यही नहीं, उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अपनी छोटी बहन भारती की शादी धूमधाम से करवा सके.

यह भी पढ़ें -  सूदखोरों के ऊपर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस लेने जा रही है बड़ा एक्शन

इसलिए उसने अपने पति राजकुमार को ही जैसे-तैसे मनाया और भारती की शादी एक मंदिर में अपने पति से ही करा डाली.
प्रयागराज के बारा तहसील मुख्यालय के मंदिर में संपन्न हुई जीजा साली की शादी उस समय चर्चा का विषय बनी, जब लोगों को यह पता चला कि शादी करने वाले युवक युवती आपस में जीजा और साली हैं. शादी करने वाला युवक राजकुमार बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है. युवती नैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली है.

यह भी पढ़ें -  आज पहुंचेगी दो लाख कोविड टिके की खेप,

दोनों के घर वाले भी मौजूद
राजकुमार की शादी पहले से ही हो चुकी थी और एक बेटी भी है. अब राजकुमार ने दूसरी शादी साली से रचाई है. शादी के समय वर वधू पक्ष के परिजनों के साथ साथ राजकुमार की पहली पत्नी भी खुशी खुशी मौजूद रही. जानकारी के मुताबिक, मंदिर में शादी के बाद दोनों ने तहसील में परिजनों के समक्ष कोर्ट मैरिज भी किया.

यह भी पढ़ें -  खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरा करने के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉 Nainital News: कार और बाइक की टक्कर में घर का बुझा चिराग, एक की हालत गंभीर कैंची धाम मंदिर जा रहे थे दर्शन
ऐसे बनी चर्चा का विषय
इसमें शादी करने वाले युवक की पत्नी उसमें बतौर गवाह के रूप में मौजूद रही. जब लोगों को यह पता चला कि शादी करने वाले युवक- युवती आपस में जीजा और साली है और पत्नी भी साथ मौजूद है. तो यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999