क्रूरता की हदें पार: गैस सिलेंडर लोड कर रहे कर्मचारी का दांत से कान काट कर लिया अलग, पढ़ें मामला

खबर शेयर करें -

thana khankhal

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को सिंहद्वार क्षेत्र में गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों की हैवानियत इस कदर थी कि एक शख्स का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।

गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर हमला

घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर कुछ बदमाशों ने पीछे से आकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में अंकुश, कल्लू और संदीप बुरी तरह से घायल हो गए। हमलावरों की हैवानियत इस कदर थी कि अंकुश का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया।

यह भी पढ़ें -  महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला ‘न्याय मार्च’, पुलिस से हुई झड़प

दांतों से काटकर कान किया अलग

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां अंकुश की हालत को गंभीर गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर सर्जरी की सलाह दी है। पीड़ितों ने कनखल थाने में मामले की तहरीर दी है। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ठेकेदारों ने पैच भराई के वर्क को लेकर भी किया बहिष्कार, मांग पूरी ना होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999