सावन का पहला सोमवार आज : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM ने भी किया जलाभिषेक

खबर शेयर करें -
सावन का पहला सोमवार आज : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM ने भी किया जलाभिषेक

सावन के पहले सोमवार के दिन प्रदेशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भोले बाबा का जलाभिषेक किया. साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा की.

हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने ससुराल कनखल में ही निवास करते हैं साथ ही यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- इस जिले में 1 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
सावन का पहला सोमवार आज : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM ने भी किया जलाभिषेक
 दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इसी मान्यता के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु तड़के से ही मंदिर की परिक्रमा कर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

cm dhami news
सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ CCTV से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर प्रशासन के स्वयंसेवक भी मैदान में उतरे हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  देवभूमि में हुई दर्दनाक वारदात…………… मां के प्रेमी के साथ भाग जाने से दुखी बेटी ने किया सुसाइड…
cm dhami news
दक्षेश्वर महादेव मंदिर
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999