आस्था का लोकपर्व छठ का आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही समापन

खबर शेयर करें -

आस्था का लोकपर्व छठ का आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही समापन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार की प्रातःकाल में झनकईया, 22 पुल, मेलाघाट छठ घाटों में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने छठ घाट पर उगते हुए सूरज को प्रणाम कर छठ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मात्र शक्ति सहित सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमे प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हमे सूर्य देवता से सीख लेनी चाहिए,जोकि नित्य अपने कर्म करतें रहते हैं। हमें सूर्य देवता को प्रेरणा एवं मार्गदर्शक मानकर अपने कार्य समय से करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्य देवता पूरे संसार को प्रकाशमान करते हैं और तनिक भी अहंकार नहीं करते। इस दौरान श्री धामी ने प्रसाद भी ग्रहण किया व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।


अपने चहेते मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय जनता ने अपने साथ पाकर प्रशन्नता व्यक्त की। इस दौरान बच्चों, युवाओं के साथ ही बुजुर्ग व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री धामी के साथ जमकर सेल्फी लेकर कैमरे में केद करते हुए इन लम्हों को यादगार बनाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां पर 12 साल के बच्चे का दिनदहाड़े किया अपहरण, फिरौती में मांगे इतने लाख रुपए की रकम, उड़ जाएंगे होश

इस दौरान मनोज साही, पीआरओ प्रमोद जोशी, प्रशासनिक अधिकारी सीएम कार्यालय किशोर राणा, संतोष, सतीश गोयल, अमित पाण्डे, हरेन्द्र ठाकुर, रमेश जोशी, विनोद कुमार, अजय कुमार, विजय, सुनील, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, तुषार सैनी, कोस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार यूसुफ अली आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सरकारी स्कूलों की छुट्टी के आदेश की फर्जी कॉपी वायरल करने वाले लोग होंगे चिन्हित ,डीएम ने दिए आदेश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999