दुःखद:- लालकुआं की पूर्व वॉइस चेयरपर्सन का हुआ आकस्मिक निधन…….. क्षेत्र में शोक की लहर…

खबर शेयर करें -

लालकुआं। आज लालकुआं नगर के लिए बेहद दुखदाई खबर सामने आई है, नगर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली एक नगर की पूर्व प्रमुख नगर सेविका का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व वाइस चेयरपर्सन आशा खुराना का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया, अचानक हुई इस हृदय विदारक घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
यहां वार्ड नंबर 5 निवासी पूर्व कार्यवाहक नगर पंचायत अध्यक्ष बलवंत खुराना की धर्मपत्नी आशा खुराना जो कि पूर्व में नगर पंचायत लालकुआं की वाइस चेयरपर्सन रह चुकी है के सीने में तेज दर्द हुआ, जिन्हें तुरंत ही रुद्रपुर के अस्पताल में ले जाया गया, परंतु वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वह अपने पीछे पुत्र पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है, उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनकी शव यात्रा आज दोपहर बाद लगभग 3 बजे नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट को जाएगी। तथा वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिस T-shirt का घर में बनता है पोछा, वो पहने नजर आईं ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999