सरकार ने तीन सिलेंडर देने का फार्मूला किया तय , जानिए कैसे मिलेंगे मुक्त सिलेंडर

खबर शेयर करें -

अंत्योदय परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर देने का फार्मूला तय कर लिया गया है। इस योजना के दायरे में आने वाले व्यक्ति को पहले खुद गैस सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद तेल कंपनियां डीबीटी के जरिए उपभोक्ता के बैंक खाते में गैस सिलेंडर के मूल्य के बराबर राशि जमा कराएगी।

उत्तराखंड सरकार गैस सप्लाई करनी वाली तेल कंपनियों को सिलेंडरों की कीमत की एकमुश्त रकम अदा करेगी। वित्त विभाग ने खाद्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वित्त विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसकी फाइल खाद्य विभाग को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें -  :SDRF ने यहां नदी से बरामद किया शव


विधानसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणा के तहत सरकार जुलाई के महीने से मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू करने जा रही है। प्रदेश के 1.76 लाख परिवार इस योजना के दायरे में हैं। हालांकि पहले यह संख्या 1.84 लाख थी, लेकिन अपात्र को ना, पात्र को हां अभियान के तहत 7697 अंत्योदय परिवार अपने राशन कार्ड सरेंडर करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  महतगांव में गुलदार ने मवेशियों को बनाया शिकार - ग्रामीणों ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग


इसमें उज्जवला गैस योजना और सामान्य घरेलू गैस सिलेंडर पर लागू सब्सिडी की रिकवरी को लेकर पेंच फंस रहा था। जिसे अब दूर कर दिया गया है। खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि वर्तमान में 1.84 लाख अंत्योदय परिवारों में 56 हजार परिवारों के पास उज्जवला गैस योजना के तहत घरेलू गैस का कनेक्शन है

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गौला की लड़ाई को हमेशा लड़ने वाले नेता एनके कपिल के देहांत के चलते किया धरना स्थगित


हाल में केंद्र सरकार उज्जवला गैस योजना में प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय कर चुकी है। बाकी सवा लाख से ज्यादा परिवारों को सामान्य दर पर प्रति सिलेंडर करीब 16 रुपये ही सब्सिडी मिलती है। प्रत्येक लाभार्थी को उसकी सब्सिडी कम करके गैस का मूल्य दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999