देहरादून में आज होगा ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण, चारों ओर भक्ति का माहौल

खबर शेयर करें -

 

jhanda mela 2026

देहरादून में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। दून की पहचान बन चुके ऐतिहासिक श्री झंडे जी के आरोहण का आयोजन आज पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। इस खास मौके के लिए शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत पल के साक्षी बनने के लिए जुटेंगे।

देहरादून में आज होगा ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण

देहरादून स्थित दरबार साहिब में आज 94 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण किया जाएगा। हर साल होने वाला यह आयोजन दून की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। झंडे जी के आरोहण के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिलता है और दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस पावन अवसर पर माथा टेकते हैं।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए यूकाडा प्रयासरत, रेस्क्यू में मौसम बन रहा बाधा

दरबार साहिब परिसर में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह से ही दरबार साहिब परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी आ रही कार हुई दुर्घटना का शिकार ,युवक की मौत

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हर साल श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - बेटी से दुष्कर्म के दोषी वायुसेना कर्मी को 20 साल की कठोर कैद, इतने लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

आस्था का प्रतीक है झंडा मेला

सीएम ने कहा यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999