भगवा रंग में रंगा Ambani का घर, ‘जय श्री राम’ से गूंज रही इमारत, देखें मनमोहक तस्वीरें

खबर शेयर करें -

अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। देश भर के मंदिरों में उत्सव पूरे जोरों पर है। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल रहा है। प्रभु श्रीराम बाल रुप में अयोध्य में विराजमान होने वाले हैं। इसी बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश Ambani के घर एंटीलिया भी राममय हो गया है।


Ambani का घर भगवा रंग में रंगा
समारोह की पूर्व संध्या में अंबानी के मुंबई आवासा में जय श्री राम की कलाकृतियों से जगमगा उठा है। सबसे महंगे घऱ एंटीलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है मुकेश अंबानी का घर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। साथ ही जलते दीपों की छवि नजर आ रही है। इसके अलावा, पूरे घर पर जय श्री राम लिखा दिख रहा है। तस्वीरों के देखने के बाग हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  चिंताजनक! देश में फिर बड़ा कोरोना का खतरा,24 घंटे में गयी 161 लोगों की जान

इमारत से आ रही ‘जय श्री राम’ की आवाज
27 मंजिला इमारत एंटीलिया में लगाई गई लाइटों की खास बात यह है कि इनसे जय श्री राम की आवाजें आ रही हैं। इतना ही नहीं, उनके घर की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद राम भक्त भी उनके इस कदम और भक्ति से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। मुकेश अंबानी के इस कदम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बड़ा आतंकी हमला :हवाई अड्डे पर हुये धमाके में कई लोग मारे गए

Ambani


बता दें कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा-अनंत अंबानी, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका नए राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में होंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999