उत्तराखंड के इस महिला के हाथ का चटनी का प्रधानमंत्री पर चला ऐसा जादू कि सीधे बुला लिया दिल्ली,PM की होगी खास मेहमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति के साथ-साथ यहां की खानपान के पहचान पूरे देश दुनिया में की जाती हैं. उत्तरकाशी की 40 वर्षीय सुनीता रौतेला के चटनी का जादू प्रधानमंत्री पर ऐसा चढ़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुनीता रौतेला को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें आमंत्रण पत्र मिला है। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इस आमंत्रण की कहानी भी अगल है। दरअसल, चार माह पहले सुनीता ने पीएम नरेंद्र मोदी को चटनी का एक जार भेजा था। वह खुशी जताते हुए कहती हैं, आचार अच्छा बना होगा। हमारी मेहनत इतनी बेहतर थी कि पीएम ऑफिस की नजर उस पर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  कोसी नदी में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुई छात्रा,मौत


दरअसल, सुनीता उत्तरकाशी के दूर-दराज इलाके में स्थित एक गांव की सीमांत सेब उत्पादक हैं। वे ग्रामीणों के साथ मिलकर सेब की चटनी और जैम बनाने का कार्य करती हैं उत्तराखंड के गांवों में रहनेवाली एक महिला ऐसी ही खुशकिस्मत लोगों में से एक है, जिनकी बनाई चटनी का स्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतना पसंद आया कि उन्होंने उस महिला को 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम के लिए नई दिल्ली बुला लिया, जहां वह पीएम के खास मेहमान के रूप में शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली से अल्मोड़ा कार से आ रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई -एक की मौत, चार घायल


बताया जा रहा है कि 40 साल की सुनीता रौतेला अपने पति के साथ उत्तरकाशी के झाला गांव की रहने वाली हैं रौतले ने अपने पति और करीब 162 गांव वालों को साथ लेकर एक फार्मर-प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO )- उपला तकनोर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। यह संगठन पिछले साल मई के महीने में अस्तित्व में आय़ा था।

यह भी पढ़ें -  Madinah Bus Accident: मदीना बस हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, एक ही परिवार के 18 लोगों की गई जान

संस्थान ने सेब की चटनी और जैम बनाने का काम शुरू किया। इस साल मार्च में सुनीता ने पीएम मोदी को चटनी भेजी। करीब दो माह बाद यानी मई माह में गांव के प्रधान को पीएमओ की ओर से एक पत्र मिला इसमें सुनीता के अचार और उनके प्रयासों की पीएम मोदी ने सराहना की थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999