यहां युुुुवती को युवक से फेसबुक पर हुआ प्यार,भारी मांग,दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

फेसबुक पर प्यार की कई खबरें सामने आती रहती है , जिसका अंत ही धोखे के साथ हो रहा है। फेसबुक पर प्यार मेें कई युवा जाल में फंस रहे है, कभी ब्लैकमेलिंग तो कभी दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आती है। लेकिन इसके बावजूद युवा लगातार ऐसे जाल में फंस रहा है। खबर ऊधमसिंह नगर के जसपुर से है जहां एक युवती की पहचान फेसबुक पर एक युवक से हुई, धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से चैट करने लगे, फिर दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद मामला दुष्कर्म तक पहुंचा,

अब युवती ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार एक युवती की फेसबुक पर जान पहचान मोहल्ला चौहाना निवासी पंकज कुमार से पहचान हुई थी। जिसक बाद दोनों में बातें होनी लगी, धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद एक अगस्त 2019 को युवक ने मंदिर में ले जाकर युवती की मांग भर दी। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां अचानक मकानों में लगी आग,मचा हड़कंप

जब वह शादी का प्रस्ताव लेकर उसकी मां शकुंतला देवी के पास गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में युवती कोतवाली पहुंची, जहां उसने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999