पत्रकारिता दिवस को लेकर आयोजित हुई बैठक, पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

खबर शेयर करें -

नेशनलिस्ट्स यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के निवास स्थान पर आगामी पत्रकारिता दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा ने की।

अपर सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। श्री टम्टा ने युवा पत्रकारों से जिम्मेदारी एवं तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

बैठक में पत्रकारिता दिवस को भव्य रूप से मनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर NUJ उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बैठक में नैनीताल के जिलाध्यक्ष धर्मानंद खोलिया एवं महासचिव ईश्वरी दत्त भट्ट ने भी पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप और पत्रकारों की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पाल ने पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

बैठक मै उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार अरोड़ा ने भी पत्रकार हित में कहा कि आज पत्रकार के सामने कई प्रकार की चुनौतियां आ रही है जिसे लेकर सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  बिजनेस वुमेन ने टीवी एंकर को दिया शादी का ऑफर, इंकार करने पर किया किडनैप, जानें मामला

बैठक में आगामी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकार एकता एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999