नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने कई पत्रकारों को सौंपी जिले की कमान पूरन रुमाली बने जिला महासचिव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की एक बैठक काठगोदाम स्थित राज्य अतिथि गृह में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव धर्मानंद खोलिया ने किया


विदित हो कि कुछ समय पूर्व संगठन से जुड़े पत्रकारों को संगठन के विरुद्ध कार्य करने पर उन्हें संगठन से हटा दिया गया था। उनके चले जाने के बाद कुछ पद रिक्त हो गए थे। उन पदों को आज सभी की सहमति से मनोनयन किया गया। उसके अलावा कुछ अन्य पदों का विस्तार किया गया। शेष पद पूर्व की भांति ही रखा गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती दया जोशी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूरन रुवाली को महासचिव, सुरेंद्र मौर्या को सचिव, ईश्वरी दत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष, शंकर दत्त पांडे को प्रचार मंत्री, हेम लोहनी को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। शेष पद पूर्व की भांति रखे गए हैं इसके अलावा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष आनंद बत्रा को बनाया गया है। जबकि नगर के अन्य पद पूर्व की भांति रखे गए हैं। इस दौरान जनपद नैनीताल, महानगर हल्द्वानी जनपद उधम सिंह नगर एवं लालकुआं नगर के पत्रकार मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मंत्री के भाई के घर डकैती का सरगना मेरठ से गिरफ्तार, 15 माह बाद चढ़ा हत्थे

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999