रास्ते में बेहोश हो गई थी महिला, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने खुद उठाकर पहुंचाया सुरक्षित स्थान तक

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर एक महिला दौरा पड़ने के कारण बेहोश हो गई। जिसे उसका छोटा भाई उठाने में असमर्थ था। तभी वहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय गुजर रहे थे। तब उन्होंने महिला की सहायता करते हुए उसे खुद उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

बेहोश महिला की पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने की मदद
मंगलावर को दौरा पड़ने के कारण एक महिला हरिद्वार के चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर बेहोश हो गई। तभी वहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय गुजर रहे थे। जब उन्होंने महिला को बेहोश देखा तो उन्होंने महिला की सहायता की और खुद उसे उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  मंत्रियों को मिले विभाग, कई मंत्रियों के कद बड़े, यहां पढ़ें

सभी से की सड़क दुर्घटना में आत्मीयता का भाव रखने की अपील
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि महिला के साथ उसका छोटा भाई मौजूद था। बहन को उठा सकने में छोटे भाई द्वारा अक्षमता जाहिर करने पर उन्होंने महिला को उठाकर समीप सुरक्षित छायादार जगह पर पहुंचाया। कुछ देर बाद महिला ठीक हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्त्त्तराखंड-यहाँ गुलदार ने युवती पर घात लगाकर किया हमला

इसेक साथ ही उन्होंने कहा कि वो सभी से आग्रह करते हैं कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में आत्मीयता का भाव रखें। मानवता को परम धर्म मानकर दुर्घटनाग्रस्त और असहायों की सहायता करें।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999