बड़ी खबर -बदमाशों के हुए हौसले बुलंद ,पूर्व जिला अध्यक्ष पर की फायरिंग

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के जीएमएस रोड से सामने आया है। मंगलवार रात करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष पर फायरिंग
बताया जा रहा है मंगलवार रात करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक जीएमएस रोड पर स्थित एक चश्मे की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान बाहर गाड़ी पर खड़े बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है बदमाशो ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर पांच राउंड फायरिंग की। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में पर्यटकों के साथ मारपीट, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अजय भटट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज धानाचुली में मिनी सरस मेल मे द्वितीय दिवस दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999