हल्दूचौड़ में व्यापार मंडल के नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न, सैकड़ों लोग बने गवाह

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए संगठन व व्यापारी हित के लिए कार्य करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डा मोहन बिष्ट, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, संगठन के सस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद हल्दूचौड़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, महामंत्री जीवन पांडे, उपाध्यक्ष रोहित जोशी, सचिव राजेश सुयाल, मीडिया प्रभारी संतोष भट्ट, संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा, उप सचिव विनीत दुमका व हरमोहन सिंह बिष्ट को शपथ दिलाई गई।अतिथियों व व्यापारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का आहवान किया।
अतिथियों के स्वागत के बाद नव निर्वाचित कार्यकारणी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रत्येक व्यापारी के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन रिंपी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उमेश शर्मा, डा बालम बिष्ट, हेम दुर्गापाल, देवेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, नवीन बमेठा, देवेंद्र बिष्ट, दीपक जोशी, भास्कर भट्ट, एडवोकेट बसंत जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।

Advertisement