उत्तराखंड में पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज

खबर शेयर करें -

 

man-threaten-to bomb-blast-police-stations-arrest-dehradun police

उत्तराखंड में सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को अब दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आरोपी ने धमकी भरी पोस्ट साझा कर दहशत फैलाने का काम किया था। ऐसे में पुलिस पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके फोन जो कि धमकी भरे पोस्ट में इस्तेमाल किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया है।

उत्तराखंड में पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

दरअसल 21 जून को किसी अज्ञात शख्स द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने के संबंध में धमकीभरा पोस्ट किया था। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया गया। जिससे लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353 और आईटी एक्ट की धारा 66एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  एक नामांकन वापस, अब उत्तराखंड के चुनावी महासंग्राम में दम दिखाएंगे 55 प्रत्याशी

26 साल के जसप्रीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस, साइबर विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच में आरोपी की पहचान 26 साल के जसप्रीत सिंह के तौर पर हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  कोटक महिंद्रा बैंक ने भेजी धराली के लिए राहत सामग्री, सीएम धामी ने किया रवाना

निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज

पूछताछ में आरोपी ने बताया किकुछ दिन पहले चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच हुए विवाद और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई से वोआक्रोशित था।

सोशल मीडिया पर भय फैलाने के लिए किए पोस्ट

घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया रील देखने के बाद उसने लोगों में आतंक और भय फैलाने और उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने के उद्देश्य से किया था। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी “Jaspreet devil” से टिप्पणी करते हुए 25 जून 2026 को उत्तराखंड के सभी थानों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999