
आज यानी बुधवार सुबह जयपुर में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 से हाईजैक करने की सूचना मिली। खबरों की माने तो सुरक्षा एंजेंसियों को हाईजैक अलर्ट मिला। जिसके बाद तुरंत ही इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि ये फ्लाइट जर्मनी से दिल्ली आ रही थी।
प्लेन हाईजैक का अलर्ट!, जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
विमान के उतरते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए अंदर पहुंचे। फिलहाल अभी फ्लाइट में किसी संदिग्ध गतिविधि या जांच के नतीजे की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। ज्यादा जानकारी मिलने पर ही स्थिति थोड़ी साफ होगी।
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से विमान ने उड़ान भरी थी। 14 अक्टूबर की सुबह 10:40 बजे इसे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन हाईजै अलर्ट के चलते ये जयपुर डायवर्ट हो गई।
ये ब्रेकिंग खबर है ज्यादा जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा…..


