संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन ही संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। राजधानी देहरादून में युवा कांग्रेस ने इसके विरोध में पुतला दहन भी किया।

संसद में हुई सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक़्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए। इनके द्वारा स्मोक कैन का धुआं संसद ते अंदर फैला दिया। घटना के बाद तत्काल दोनो को पकड़ लिया गया। इस घटना के विरोध में देहरादून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ : आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज सीएम करेंगे हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह से की इस्तीफे की मांग
देहरादून में युवा कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय से आगे एसले हॉल पर भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की गई। इस पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गौला नदी में खनन सत्र के अंतिम चरण में चोरी की घटनाएं बड़ी, वन विभाग ने पकड़ा अवैध खनन से लदा ट्रैक्टर
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999