हल्द्वानी शहर के डहरिया क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में खुकरी चलाने के विवाद में आरोपी रिटायर्ड फौजी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

दि0 घटना 01/12//2023
दि0 सूचना 02/12/2023
एफआईआर न0:– 567/2023
धारा:– 324/504 भादवि व बढोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।

घटना का संक्षिप्त विवरण:–
दि0:–02/12/2023 को वादी श्री आशीष सिंह निवासी जस गोविन्द स्कूल हल्द्वानी, जनपद नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी पर आकर तहरीर दी कि एक व्यक्ति ने वादी व उसके परिवार के ऊपर खुकरी से हमला कर दिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दो छात्राएं लापता, परिजनों ने किया SSP कार्यालय का घेराव


मामले में श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम में श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के तथ्यों की जानकारी लेकर, आसपास के सीसीटीवी की जांच की गई और मुखबिरों से सूचनाएं एकत्र कर मामले में आरोपी को घटना में प्रयुक्त खुकरी सहित टी०पी०नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूसरे दिन भी अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्यवाही,मची खलबली


गिरफ्तार अभियुक्त:– अजय सिंह सिराड़ी पुत्र स्व0 दीवान सिंह सिराड़ी निवासी शिव विहार कालोनी डहरिया हल्द्वानी जनपद नैनीताल (रिटायर्ड फौजी)।

पूछताछ: पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मामले में वादी अपने परिवार के साथ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के डहरिया स्थित शिव विहार में अपने साले के विवाह समारोह में गया था। समारोह के दौरान आरोपी व्यक्ति भी उपस्थित था। दोनों पक्षों में पूर्व से ही रंजिश रही है। रंजिश होने के कारण दोनों पक्षों में स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच में आरोपी ने गुस्से में आकर खुकरी से वादी और उसके परिवार पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Mussoorie पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी, पहाड़ों की रानी की जमकर की तारीफ

उ0नि0 श्री सुशील जोशी, चौकी प्रभारी टी०पी०नगर।
उ0नि0 श्री त्रिभुवन सिंह।
कानि0 श्री तारा सिंह।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999