हल्द्वानी में दो छात्राएं लापता, परिजनों ने किया SSP कार्यालय का घेराव

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी के बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई छात्राओं का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गुस्साए परिजनों ने रविवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। बता दें परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर दोनों छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है।


शुक्रवार को भी छात्राओं के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बनभूलपुरा थाने थानाध्यक्ष का घेराव किया था। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। लेकिन अभी तक दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें दोनों छात्राएं गुरुवार शाम से लापता हैं। रविवार को गुसाई परिजनों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर हंगामा काटा।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ने चार साल की बच्ची को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में पसरा मातम

मोहल्ले के ही एक किशोर पर लगाया आरोप
छात्राओं के परिजनों ने मोहल्ले के एक किशोर पर दोनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी दोनों किशोरियों को अपने साथ उत्तर प्रदेश के बंदायू अपने रिश्तेदार के घर लेकर चला गया है। परिजनों ने किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उक्त किशोर छात्रा के भाई को भी धमकी दे चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अफसाना उर्फ आस्था हत्याकांड: सौरभ राज की तलाश में पुलिस ने दिल्ली, यूपी और ऊधमसिंह नगर में डेरा डाला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999