यहां रिटायर शिक्षक का मिला आधा शरीर, परिजनों में हड़कम्प

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बाघ आये दिन आम जनमानस को अपना शिकार बना रहे हैं। आज एक बार फिर से नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। उनकी पत्नी अपने बच्चों के पास देहरादून गई थी।

रिटायर शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। जो गांव के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  ईद को लेकर पुलिस अलर्ट… अन्य जिले के बाइकर्स की नैनीताल में नो-एंट्री

ग्रामीणों ने सुबह के समय घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कालागढ़ गांव टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें -  अब पहाड़ का हीरा dream11 से बना करोड़पति ,चार घंटे में ऐसे जीते दो करोड़


बता दें की बीते गुरूवार को कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999