उत्तराखंड का बेटा जाएगा दुनिया के सबसे उत्तरी छोर, भारत से इकलौता प्रतिनिधि

खबर शेयर करें -

 

lucky-rawat-chakrata-uttarakhand-north-pole-expedition-student

उत्तराखंड का नाम एक बार फिर दुनिया के मंच पर रोशन हो गया है। उत्तराखंड के बेटे ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसपर आज हर उत्तराखंडी को गर्व होगा। चकराता के रहने वाले 10TH स्टेंडर्ड के स्टूडेंट लकी रावत उस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बन गए हैं जहां पहुंचना ही दुनिया के चुनिंदा लोगों को नसीब हो पाता है।

उत्तराखंड का बेटा जाएगा दुनिया के सबसे उत्तरी छोर

दरअसल लकी रावत को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं शैक्षिक अभियान ‘आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज’ के लिए चुना गया है। सेपियंस स्कूल के लकी रावत ने अपना लोहा मनवाया मनवाकर ‘आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज’ अभीयान में अपनी जगह बनाई है। बता दें की इस अभीयान के लिए हर देश से सिर्फ एक ही स्टूडेंट को चुना गया है जिसमें भारत से उत्तराखंड के लकी रावत ने राज्य का मान बढ़ाते हुए अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें -  पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा लोगों की मौत, 250 घायल Pakistan Airstrike

दस दिन का ये खास अभियान, भारत से इकलौता प्रतिनिधि

दस दिन का ये खास अभियान रूस के मुरमान्स्क से शुरू हुआ है। इस दौरान सभी प्रतिभागी न्यूक्लियर आइसब्रेकर जहाज ’50 लेट पोबेडी’ पर सवार होकर 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश यानी नॉर्थ पोल तक की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे।

बेहद दुर्लभ अभियानों में शामिल

ये दुनिया के उन बेहद दुर्लभ अभियानों में शामिल है। जहां पहुंचने का अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है। पहाड़ों की गोद में पला एक छात्र, अब दुनिया के सबसे ठंडे गंतव्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। लकी रावत ने साबित कर दिया है कि सीमाएं सिर्फ मन की होती हैं। हिम्मत और लगन से कोई भी ऊंचाई छूई जा सकती है। ये उत्तराखंड के लिए और हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999