प्रदेश में जारी है सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई तो सुबह शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के कारण पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। ठंड से लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत बिगड़ी

25 के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999