दो दिन तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, जानें वजह

खबर शेयर करें -


सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 23 और 24 जनवरी को बंद रहेगा। मंदिर के जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा। बता दें रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके चलते दो दिन तक रोपवे का संचालन बंद करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दो दिन रोपवे का मरम्मत कार्य के साथ-साथ तकनीकी निरीक्षण होना है। नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से पहले की तरह ही रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, अक्टूबर में होनी थी शादी

अगर कोई भी श्रद्धालु 23 या 24 जनवरी मंदिर के दर्शन के लिए आता है तो उसे इस दौरान सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले के लिए कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई को पार कर ही मंदिर तक पहुंचना होगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999