पंखुड़ियाँ सीजन-12 का राज्य स्तरीय लालकुआं ऑडिशन 9 अक्टूबर को होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में 10 बजे से होगा।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ-2022(सीजन-12) राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव व प्रतियोगिता का लालकुआं ऑडिशन 9 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल लालकुआं में होगा।


उक्त जानकारी देते हुए पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया पंखुड़ियाँ संस्था क्षेत्र के उदयीमान कलाकारों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर 12 वर्ष से समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रम कर रही है, जिसमे क्षेत्र के सांस्कृतिक व सामाजिक विकास के लिए राज्य स्तरीय महोत्सव व विराट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे उत्तराखंड के अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र व पंजाब के प्रतिभागी भी अपने हुनर का जलवा दिखाते है, जिसका ऑडिशन में चयन होने के बाद सीधे ग्रांड फिनाले के महामुकाबले में महा संग्राम होता है, जिन्हें नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व आकर्षक पुरुस्कार भी मिलते है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रतिभागी साल भर बेसब्री से इंतजार करते है। इन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए मिस एन्ड मिसेज कुमाऊ(मॉडलिंग) प्रतियोगिता का मनमोहक आकर्षक आयोजन होता है, जबकि वॉइस ऑफ उत्तराखंड में अपनी सिंगिंग प्रतियोगिता से उत्तराखंड की सिंगिंग आइकॉन बनने का सुनहरा अवसर मिलता है, जबकि नृत्य के हुनरबाजो के लिए उत्तराखंड बेस्ट डांस का सर्वश्रेष्ठ टाइटल बहुप्रतीक्षित रहता है, जिसमे बॉलीवुड, सेमी क्लासिकल, अरबन, कॉन्टेम्बरी, फ्री स्टाइल, पंजाबी, राजस्थानी व उत्तराखंडी नृत्य होता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तटस्थ निर्णायक अपने अनुभव से पारदर्शी निर्णय देते है, जिसका सभी प्रतिभागी पूरा सम्मान करते है, और हर वर्ष पूरे उत्साह व रोमांच से टकटकी लगाए रहते है।
कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि उत्तराखंडी की नम्बर वन सबसे अग्रणी संस्था पंखुड़ियाँ संस्था द्वारा आयोजित मिस एन्ड मिसेज कुमाऊ राज्य का सबसे आकर्षण का केंद्र बिंदु होती है, जिसमे दूर दराज के जनपद के दर्शक भी पूरे स्नेह, उत्साह व रोमांच के साथ सहभागिता करते है।
उन्होंने बताया कि पंखुड़ियाँ सीजन-12 दो दिवसीय राज्य सांस्कृतिक महोत्सव व विराट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 दिसम्बर(शनिवार) व 25 दिसम्बर(रविवार)2022 को हल्दूचौड़ में होगा। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागी से ऑडिशन में समय से आने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष योगेश बुधलकोटी, दीप्ति जोशी, सचिव सुमित बिष्ट, पूजा जोशी, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, मनीष गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, गंगा राणा, राजेन्द्र प्रसाद, अक्षय कफलटिया, मेघा त्रिपाठी, प्रकाश तिवारी, आयुषी तिवारी, दीपक तिवारी व नेहा बिष्ट उपस्तिथ थे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  फर्जी दस्तावेज लेकर सेना भर्ती के लिए आए युवक को आर्थिक जुर्माने के साथ ही सात माह का सश्रम कारावास

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999