आंधी तूफान से भारी नुकसान, कारों के ऊपर गिरे पेड़, कई मकानों की उड़ गई छत

खबर शेयर करें -

 

MUSSOORIES HEAVY DAMAGE DUE TO RAIN Storm

देर रात राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान देखने को मिला। मौसम के इस विकराल रूप की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मसूरी के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान के चलते कई पेड़ टूट गए। तो वहीं कई मकानों की छते तक उड़ गई।

मसूरी में आंधी तूफान से भारी नुकसान, कारों के ऊपर गिरे पेड़

दरअसल मौसम विभाग द्वारा चार दिन बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई थी। जो एकदम सटीक साबित हुई है। तेज हवाओं और आंधी तूफान का असर देखने को मिला है। ऐसे में मसूरी के माल रोड में कई पेड़ों की टहनियां टूट कर सड़क पर आ गई। जिससे कई स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  दुःखद: टैंकर की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत, लिफ्ट ली थी ट्रैक्टर टैंकर चालक से
MUSSOORIES HEAVY DAMAGE DUE TO RAIN Storm

कई मकानों की उड़ गई छत

मसूरी देहरादून मार्ग पर भी कई पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में भी भारी नुकसान की सूचना प्राप्त हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया।

साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि जहां पर सूखे पेड़ और लॉपिंग की आवश्यकता है उसको तुरंत अनुमति दी जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि बरसात से पूर्व सभी नाले खालो को खोला दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  मतदान के बीच गोली चलने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

जन जीवन अस्त व्यस्त

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि पेड़ों की लॉपिंग ना होने के कारण स्थिति खराब हुई है। इसके साथ ही जो पुरानी छते हैं उनको भी काफी नुकसान हुआ है। उनके द्वारा शहर में कोई नुकसान वाले क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित विभागों को इसके समाधान के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलिंडरों की जमाखोरी का भंडाफोड़, 135 व्यावसायिक सिलिंडर बरामद

कैमल बैक रोड में काफी नुकसान

सभासद गीता कुमाई ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में वन विभाग को पेड़ों की लॉपिंग के संबंध में पत्र से सूचित किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए वन विभाग में ऐसे पेड़ों को चिन्हित किया था जिससे नुकसान की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि कैमल बैक रोड में काफी नुकसान हुआ है और लोगों की छते उड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999