यहां बीच रोड में ट्रक पर अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी।

खबर शेयर करें -


भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर भीमताल नगर पालिका के कूड़े के ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक बीच रोड में बुरी तरह से जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि घटना में कूड़ा गाड़ी का चालक झुलस गया है, जिसे अस्पताल भेजा गया है।
नैनीताल जिले में भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में क्योराली गांव के पास भीमताल नगर पालिका के कूड़े के ट्रक में अचानक आग लग गई,

अचानक आग लगते ही ट्रक के चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग अधिक होने के चलते ट्रक का चालक झुलसकर घायल हो गया। कूड़े के बड़े ट्रक में अचानक आग लगने से इस व्यस्त मार्ग में दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। ट्रक में लगी आग इतनी विकराल थी कि सड़क के किनारे जंगल को भी अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक हल्द्वानी के गौलापार स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंककर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें -  71st National Film Awards 2025: Shahrukh Khan और रानी मुखर्जी का पहला अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

माना जा रहा है कि ट्रक के फ्यूल टैंक से शुरू हुई आग देखते ही देखते चारों तरफ फैल गई। आग की तेज लपटों को देखकर सभी के होश उड़ गए, आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें जंगल में गिरने लगी, जिससे जंगल में भी आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आग के कारणों में जुटे हुए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999