बागेश्वर में पैराग्लाइडिंग का रोमांच चरम पर,अचानक हो गया यह हादसा- 

खबर शेयर करें -

ऊत्तराखण्ड के बागेश्वर में पारा ग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान एक ग्लाइडर अनियंत्रित होकर धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। अचेत हुए पैरा ग्लाइडर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। घटना का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है।

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में राज्य पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन की तरफ से प्रथम राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता के पहलेे दिन पायलटों के कई करतब देखने को मिले। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहा एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर लैंडिंग मैदान में जा गिरा। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर था। जालेख की पहाड़ी से करतब दिखाते हुए पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर स्थित लैंडिंग पॉइंट में उतर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट करते मण्डी परिषद के आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, साथ में लालकुआं विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट।

तभी भीमताल निवासी पायलट भुवन आर्या का ग्लाइडर मैदान पर लैंडिंग करते समय असंतुलित हो गया। ग्लाइडर तेजी से नीचे की तरफ आया और मैदान के बीच में बने सीमेंट की सतह पर गिर गया। आयोजक और वहां मौजूद लोग ग्लाइडर की सुरक्षा के लिए तेजी से भागे। घायल पायलट के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि पायलट ने सबको आश्वस्त किया कि उसे गंभीर चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बुखार का कहर : एक महिला और दो बच्चों ने तोड़ा दम, क्षेत्र में दहशत का माहौल


उसे सी.एच.सी.कपकोट में भर्ती कराया गया। पायलट को कोई भी गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं आया बल्कि उसकी कमर में हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999