यहां सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,पौड़ी जिले के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच एक मैक्‍स वाहन खाई गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना में 3 लोग घायल हो गए। सभी बाराती थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब सात बजे की है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत का समाचार मिला है ,घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  चिकन मे तेल ज्यादा मिलने पर दो युवकों ने रि. आर्मी अफसर रेस्त्रां संचालक पर की फायरिंग, दोनों गिरफ्तार


सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। मैक्स श्रीनगर विधानसभा अंतर्गत सतपुली-दुधारखाल-कोटनाली-सिद्धखाल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक सहित सभी सवार घायल हुए हैं। घायलों को हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद दुधारखाल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को आकस्मिक चिकित्सालय वाहन के साथ ही अन्य वाहनों से सतपुली की ओर रवाना किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में युवक पर धारदार हथियार से अटैक,इलाज के दौरान मौत,हमलावर फरार


हादसे में मृतक-

(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  परी ताल में डूबे छात्र की 24 घंटे के बाद भी तलाश जारी, मौके पर SDRF

दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है. धन सिंह रावत ने अपने पेज पर लिखा, मेरे क्षेत्र के अंतर्गत स्योली के पास हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना से मन बहुत व्यथित हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं. सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौटते हुए यह दुर्घटना हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999