महिला से दुष्कर्म के आरोपी पशु चिकित्सक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून की महिला से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोपी अमृतसर के पशु चिकित्सक को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, थाना क्षेत्र की एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पशु चिकित्सक मंजोत सिंह रंधावा निवासी रंजीत एवेन्यू, अमृतसर पंजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला अंबाला कैंट में एक कंपनी में कार्य करती है। वहीं अमृतसर निवासी मंजोत सिंह भी वहीं कार्य करता था। फरवरी में मंजीत की नौकरी पशु चिकित्सक के तौर पर लग गई। पूर्व ऑफिस कर्मचारी होने के कारण उसकी आरोपी से बातचीत होती रहती थी।

यह भी पढ़ें -  बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक ली


मई 2023 में महिला कंपनी के काम से अमृतसर गई। वहां उसकी मुलाकात मंजोत से हुई। आरोप है कि सरकारी नौकरी लगने की पार्टी का बहाना बनाकर आरोपी पीड़िता को अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे शराब पिला दी और अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की।

आरोपित एक बार फिर अपने साथ जबरदस्ती ले गया होटल और किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां पुलिस ने किया स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद वह अपने दोस्त के साथ दोबारा कंपनी के काम से अमृतसर गई तो वहां से उसे मंजोत जबरदस्ती जबरदस्ती अपने साथ होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपित जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसे अमृतसर बुलाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए कि आरोपित ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित 29 अगस्त को आरोपी अपने भाई के साथ देहरादून में उसके घर में आया और उसको बुरी तरह से पीटा और उसके व उसकी मां के साथ अभद्रता व गाली गलौज की।

यह भी पढ़ें -  अग्निपथ योजना में भर्ती रैलियों की तैयारियां शुरू , इन जनपदों में इस तारीख को होगी भर्ती रैली


पीड़ित महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित मंजोत सिंह रंधावा निवासी रंजीत एवेन्यू अमृतसर पंजाब को नेहरू कालोनी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित मंजोत रंधावा के पिता पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999