राज्य में मौसम ने शुरू किया अपना रंग दिखाना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। बीते दिन से मौसम का मिजाज बदसा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ी जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। ठिठुरन बढ़ गई है। दिसंबर की शुरुआत में मैदान में कड़ाके ठंड है। आज दूसरा दिन है कि धूप गायब है। लोग मोटी जैकेट पहने नजर आए। पिछले दिनों के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया। आज देहरादून में बादल छाए हुए हैं।

बता करें चमोली जिले की तो वहां गाड-गदेरे जम गए हैं। झरने का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर तक बारीश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  भालू ने मचाया आतंक, बकरियों के झुंड पर किया हमला , 27 बकरियों की मौत

ठंड बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जोशीमठ के साथ ही पोखरी, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और निजमुला घाटी में भी सुबह और शाम को शीतलहर चल रही है। यही हाल केदारघाटी और यमुनाघाटी में भी बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999