पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम ,इन जिलों में झमाझम बारिश संग बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 26 नवंबर को मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 नवंबर को राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश संग बर्फबारी जबकि 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के पहाड़ों पर भी बारिश के साथ-साथ बर्फवारी का अनुमान जताया जा रहा है। इससे मैदानी इलाके तक में ठंड में वृद्धि के आसार जताए जा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार 26 नवंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। सूखी सर्दी खत्म होगी। कंपकंपने वाली सर्दी का अहसास लोगों को होना शुरू होगा।

27 को यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र मुताबिक 27 नवंबर के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  चीला रेंज हादसा : लापता महिला अधिकारी का नहीं मिल पाया कोई सुराग, तलाश जारी