बड़ी खबर-पति ने अपनी सैलरी नहीं बताई तो पत्नी ने लगा दी RTI

खबर शेयर करें -

कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को सैलरी ना बताए तो पत्नी क्या कर सकती है ? बरेली की एक महिला ने तो बहुत कुछ कर दिया है। संजू गुप्ता इंटरनेट पर इसलिए वायरल हैं क्योंकि उन्होंने अपने पति की सैलरी जानने के लिए आरटीआई लगा दी।

दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सैलरी नहीं बताई तो महिला ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में आरटीआई लगा दी। बता दें कि संजू गुप्ता नाम की इस महिला के एक्शन ने पूरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरी हैं। बहरहाल, आरटीआई लगाने के बावजूद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सेंट्रल पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (सीपीआईओ) ने सूचना देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें -  यहां ट्रेन से कटकर युवक की मौत


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति की ओर से सहमति नहीं मिलने के कारण सूचना देने से मना किया गया। महिला तब भी पीछे नहीं हटी और उसने फर्स्ट अपीलेट अथॉरिटी (FAA) के सामने अपील कर दी। एफएए ने भी सीपीआईओ का आदेश जारी रखते हुए कहा कि संजू अब सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन (सीआईसी) के सामने दूसरी अपील करें।

यह भी पढ़ें -  बाघ ने ग्रामीण को बनाया निवाला, खून से सना शव बरामद


महिसा ने ठीक बताए गए के मुताबिक सीआईसी के सामने भी अपील कर दी। सितंबर के आखिरी हफ्ते में सीआईसी की तरफ से आयकर विभाग को निर्देश मिले कि संजू को 15 दिन में उसके पति को ग्रॉस और नेट इनकम संबंधी जानकारी दे दी जाए। इसी तरह संजू कामयाब हो गईं। बता दें कि सीआईसी ने अपने पुराने आदेशों और न्यायालयों के फैसलों पर गौर करते हुए अपना फैसला सुनाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चंपावत- कुमाऊं में एक ऐसी भी प्रथा, जहाँ देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोग बरसाते हैं पत्थर, जानिए इसका महत्व
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999