युवक ने घर में घुसकर किशोरी पर झोंका फायर,किशोरी को किया हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -
युवक ने घर में घुसकर किशोरी पर झोंका फायर, हालत गंभीर, पढ़ें पूरा मामला

उधमसिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सिरौली गांव एक युवक ने किशोरी के घर में घुसकर उस पर फायर झोंक दिया. जिसके बाद आनन-फानन में किशोरी के परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे. किशोरी की हालत गंभीर देख उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

घटना सोमवार की है. मिली जानकारी के अनुसार मो. अशफाक हुसैन निवासी सिरौली वार्ड – 19 मजदूरी करता है. हर रोज की तरह ही अशफाक सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला. इस दौरान अशफाक की पत्नी नईमा और बच्चे घर पर अकेले थे. दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक युवक ने उनका दरवाजा खटखटाया. अशफाक की बेटी ने दरवाजा खोला तो युवक ने उसके ऊपर देशी कट्टे से फायर झोंक दिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां टीवी एंकर और उसकी बहन के साथ दो शराब के नशे में धुत युवकों ने की छेड़खानी, फाड़े कपड़े, फिर

किशोरी को किया हायर सेंटर रेफर

किशोरी ने बचने का प्रयास किया लेकिन गोली उसकी सीधे हाथ की कलाई में लग गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों के साथ किशोरी को सीएचसी पहुंचाया. जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच रही है की आखिर युवक कौन था. जिसने किशोरी पर घर में घुसकर फायर झोंक दिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999