नैनीताल – दोस्त से मिलने निकला था युवक तीन दिन बाद झील में मृत मिला, रात को होटल से निकला था प्रकाश

खबर शेयर करें -

नैनीताल – दोस्त से मिलने निकला था युवक तीन दिन बाद झील में मृत मिला, रात को होटल से निकला था प्रकाश

नैनीताल – मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत 31 वर्षीय युवक का शव तीन दिन बाद मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) शनिवार रात करीब आठ बजे होटल से अपने एक मित्र से मिलने तल्लीताल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन वह ड्यूटी पर भी नहीं लौटा, जिसके बाद होटल संचालक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -प्रशासन और पुलिस द्वारा जेल में छापामारी से मचा हड़कंप

परिजनों ने तलाश के दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में एक शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्दी करें आवेदन

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999