प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, घंटों बाद किया रेफर, एंबुलेंस में तोड़ा दम, बच्चा भी नहीं बच पाया

खबर शेयर करें -

 

pregnant-woman-dies-labour-pain-karanprayag-chamoli-news

Chamoli News: उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला चमोली के थराली से सामने आ रहा है। यहां पर प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची 32 साल की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

pregnant-woman-dies-brought-to-hospital-in-labour-pain-karanprayag-chamoli-news

चमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला

दरअसल परिवार वालों ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। यहां डॉक्टरों ने करीब छह घटों तक महिला को सामान्य प्रसव का भरोसा देकर भर्ती रखा। लेकिन महिला की हालत जब बिगड़ी तब जाकर उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें -  कश्मीर में नई सरकार बनते ही प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, 7 की मौत

समय से नहीं किया रेफर, एंबुलेंस में ही तोड़ा दम

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि समय पर रेफर ना किए जाने की वजह से महिला की हालत गंभीर हुई। ऐसे में जब महिला को कर्णप्रयाग अस्पताल जे ला रहे थे उससे पहले ही एंबुलेंस में गर्भवती ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  पिटकुल में ध्यानी की नियुक्ति पर बवाल, जन प्रहार ने की विशेष ऑडिट की मांग

बताते चलें कि मृतक महिला के पहले से दो छोटे बच्चे हैं। ये उसका तीसरा प्रसव था। महिला की मौत के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999