युवक ने जंगल ले जाकर कर दी पत्नी की हत्या, कोतवाली पहुंच कर खुद को किया सरेंडर

खबर शेयर करें -

एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसे जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने पहले महिला के दुपट्टे से उसका गला घोटा, फिर एक कांच के टुकड़े से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -  पर्यावरण को हरा-भरा रखने और वातावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हमें वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा-अजय भट्ट

मुलरूप से ज्वालापुर के अहबाबनगर मोहल्ला निवासी साहिबा (20) की बड़ी बहन की शादी कलियर में हुई थी। जिसके चलते साहिबा कलियर में अपनी बहन के यहां पर रहती थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कलियर निवासी शादाब से हुई थी। शादाब एक गन्ने की चर्खी पर काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
तीन माह पहले हुआ था निकाह
करीब तीन माह पहले दोनों ने निकाह कर लिया। पिछले कुछ दिन से शादाब को अपनी पत्नी साहिबा के चाल चलन पर शक था। इसके चलते ही उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे साहिबा को बातों में उलझाकर उसे कलियर-मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में एक नाले के पास ले गया।

यह भी पढ़ें -  21 सितंबर तक आया मौसम का अपडेट , जानें अपने जनपद का हाल

यहां पर मौका पाकर उसने साहिबा के गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने कांच के टुकड़े से साहिबा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविललाइंस कोतवाली रुड़की पहुंच गया। शादाब ने पुलिस को बताया कि उसने मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें -  पेपर की टेंशन के कारण पांचवीं के छात्र ने की खुदकुशी

उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही उसने निकाह किया था। यह सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया तथा मामले की जानकारी कलियर थाना पुलिस को दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999