युवक ने जंगल ले जाकर कर दी पत्नी की हत्या, कोतवाली पहुंच कर खुद को किया सरेंडर

खबर शेयर करें -

एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसे जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने पहले महिला के दुपट्टे से उसका गला घोटा, फिर एक कांच के टुकड़े से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -  गंगा मैया जन्मोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुलरूप से ज्वालापुर के अहबाबनगर मोहल्ला निवासी साहिबा (20) की बड़ी बहन की शादी कलियर में हुई थी। जिसके चलते साहिबा कलियर में अपनी बहन के यहां पर रहती थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कलियर निवासी शादाब से हुई थी। शादाब एक गन्ने की चर्खी पर काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
तीन माह पहले हुआ था निकाह
करीब तीन माह पहले दोनों ने निकाह कर लिया। पिछले कुछ दिन से शादाब को अपनी पत्नी साहिबा के चाल चलन पर शक था। इसके चलते ही उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे साहिबा को बातों में उलझाकर उसे कलियर-मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में एक नाले के पास ले गया।

यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कूटी , एक की मौत ,साथी घायल

यहां पर मौका पाकर उसने साहिबा के गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने कांच के टुकड़े से साहिबा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविललाइंस कोतवाली रुड़की पहुंच गया। शादाब ने पुलिस को बताया कि उसने मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी आज दोपहर को हल्द्वानी में………… गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आगमन के विरोध में खनन व्यवसाई उठाएंगे यह कदम

उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही उसने निकाह किया था। यह सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया तथा मामले की जानकारी कलियर थाना पुलिस को दी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999