सोशल मीडिया में तमंचे का प्रदर्शन करने वाले युवक को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाकर कर रहा था हवाबाजी
रामनगर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्देशो के पालन मे थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग एवम सोशल मीडिया में सतर्क दृष्टि रखते हुए रामनगर पुलिस टीम द्वारा विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू S/O इन्द्र सिंह नेगी R/O हिम्मतपुर ठोडियाल पो.अ. सिमलखलिया रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 29 वर्ष को सोशल मीडिया में तमंचे के साथ अपनी फोटो का प्रदर्शन करने पर विक्रम सिह को एक अदद तमन्चा मय 01 जिन्दा कार0 315 बोर के गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्बन्ध में थाने में सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 तारा सिंह राणा, हे0का0 अनिल चौधरी, कानि0 विपिन शर्मा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्कॉलर्स होम स्कूल भुजान में आयोजित चैस प्रतियोगिता में कृष विश्वास व ऐपण प्रतियोगिता में साक्षी नेगी ने बाजी मारी _ _
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999