बाबा तरसेम सिंह : सोशल मीडिया में हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल, कहा मैंने मारा…

खबर शेयर करें -



उधमसिंह नगर में नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में एक नया मोड आया है। जहां पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें एक नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।


तरसेम सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक इसमें नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस अकाउंट से पोस्ट हुआ है उसकी सत्यता की अभी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के तीन जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने की सावधानी बरतने की अपील

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बता दें नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गुरुवार को डेरे में घुसकर दो बाइक सवार व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह चुघ समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें बाइक सवार सरबजीत सिंह और अमरजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा उपायुक्त, कुमांऊ मण्डल, डा० राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में जनपद नैनीताल की खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन टीम द्वारा चलाया विशेष चैकिंग अभियान

डेरे में ही रह रहे थे हत्यारे
बता दें हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों ने 19 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारे की सराय का कमरा नंबर 23 बुक कराया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पिछले 10 दिनों से यहीं रहकर बाबा की रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी डेरे के दूसरे गेट से फरार हो गए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999