रूद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाला युवक का जंगल से शव बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:-रूद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाला युवक कल से लापता था। परिजनों की चिंता की वजह यह भी है कि उसने कल दिन में वीडियो काल करके आत्महत्या की धमकी भी दी थी। लेकिन इसके बाद परिजनों ने जब उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। कल शाम को उसकी स्कूटी बुबू मंदिर के पास मिली।

लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। कल से लापता कालाढूंगी के नलनी गांव निवासी युवक चंदन सिंह अधिकारी का शव ब्रह्म बुबू मंदिर के पास जंगल से बरामद हो गया है। पूरी रात परिजन उसकी जंगल में तलाश करते रहे, उसकी स्कूटी मंदिर के पास कल शाम को ही मिल गई थी।आज सुबह पुलिस के साथ दोबारा जंगल में उसकी तलाश का अभियान चलाया गया। अब से कुछ देर पहले उसका शबव मंगल में लगभग एक किमी अंदर बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि मौत की वजह विषपान रही होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पत्रकार पर हमले का मामला: प्रशासन एक्शन में, अवैध निर्माण पर चला बुलडोज़र,देखे वीडियो
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999