नहाने के दौरान हरियाणा से आया युवक गंगा में डूबा ,जांच में जुटी एसडीआरएफ

खबर शेयर करें -

हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आया पर्यटक नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। घटना की सूचना पाने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान किया जा रहा है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबा पर्यटक
युवक की पहचान अरविंद शर्मा (32) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। नहाने के दौरान अरविंद रामझूला पुल के पास गंगा में अनियंत्रित होकर बह गया। युवक के बहने की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  चाय की दुकान चलाने वाला हरीश बना करोड़पति ,Dream 11 से ऐसे चमकी किस्मत

युवक की तलाश जारी
बताया जा रहा है युवक अपने साथियों के साथ हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आया था। इस दौरान अरविंद नहाने के दौरान अनियंत्रित हो गया। युवक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999