कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? कयासों का बाजार गर्म, इन नामों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें -



सभी के मन में सवाल है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सीएम केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया था कि वे दो दिन में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि मनीष सिसोदिया भी सीएम नहीं बनेंगे। ऐसे में अब अगले सीएम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।


पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया अगले सीएम के नाम पर चर्चा करने के लिए सीएम केजरीवाल के घर पर है। राघव चड्डा भी वही मौजूद है। आज शाम 5.30 बजे सीएम आवास पर आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होनी है। केजरीवाल के इस्तीफे और नए सीएम को लेकर इसमें चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें -  *आंचल’ ब्रांड को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की बड़ी पहल - सौरभ बहुगुणा*

कौन होगा अगला सीएम?
बता दें कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होनें कहा कि अब वह मुख्यमंत्री और सिसोदिया उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे, जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार है। सिसोदिया भी इसी आबकारी मामले में लंबे समय तक जेल में थे और उन्हें पिछले महीने ही जमानत मिली थी। वहीं अब अगले सीएम के रुप में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और गोपाल राय के साथ-सथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम भी संभावित मुख्यमंत्री के रुप में लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : (दीजिए बधाई) जिले की चार मेधावी विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फलल, सफलता की हासिल

अगले साल 23 फरवरी को होगा कार्यकाल पूरा
वहीं बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को पूरा हो रहा है। राजधानी में विधानसभा चुनाव जनवरी के अंत में या फिर फरवरी की शुरुआत में कराए जाने की उम्मीद है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999