चाइनीज-चिंकी कहने का विरोध पड़ा भारी, देहरादून में MBA छात्र एंजेल चकमा की हत्या

खबर शेयर करें -
racial-tripura-student-angel-chakma-murder-dehradun

देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के एक छात्र की निर्मम हत्या ने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के पूर्वोत्तर छात्रों को झकझोर कर रख दिया है। युवक की मौत के बाद से ही पूरे पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है।

त्रिपुरा के छात्रों पर की थी नस्लीय टिप्पणी

गौरतलब है कि त्रिपुरा निवासी एंजेल चकमा देहरादून की जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में MBA का छात्र था। 9 दिसंबर को एंजेल सेलाकुई क्षेत्र में अपने भाई के साथ दुकान में सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले एंजेल पर चाइनीज, चिंकी, मोमोज जैसे नस्लीय और अपमानजनक कमेंट्स किए।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ को मिली नई उड़ान: PM की मौजूदगी में नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण का ऐतिहासिक समझौता

इलाज के दौरान एंजेल चकमा की मौत

दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 17 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। इलाज के दौरान ही एंजेल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में 14 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें -  धार्मिक आस्था की आड़ में मासूम बच्चियों को शिकार बना रहे ढोंगी बाबा को पुलिस ने पकड़ा

पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश

युवक की मौत की खबर सामने आते ही पूरे पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्रों ने सोशल मीडिया पर न्याय दिलाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर एंजेल चकमा के लिए इंसाफ की मांग उठ रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999